चार दिन की छुट्टी के बाद खुले स्कूल में पढ़ते बच्चे
- फोटो : ETAH
एटा। चार दिन के अवकाश के बाद खुले शहर के ग्यारह माध्यमिक विद्यालयों में फिर चार दिनों की छुट्टी हो गई। इससे बच्चे मायूस दिखे। इनका कहना था कि सरकारी स्कूलों में अवकाश अधिक होते हैं। अयोध्या मामले को लेकर शुक्रवार से बंद हुए स्कूल बुधवार को खुले। अधिकांश स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम रही। वहीं शिक्षक भी अवकाश पर थे।
इससे पहले पढ़ाई का माहौल बन पाता मुख्यालय के सभी ग्यारह राजकीय-एडिड विद्यालयों में फिर चार दिनों के अवकाश की घोषणा हो गई। 14 से 16 तक की परीक्षाओं के बाद 17 का रविवार है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय के 8 सहायता प्राप्त एवं तीन राजकीय विद्यालयों को तीन दिवसीय डीएलएड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।