फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन कराने पर बच्चों ने डीएम को भेंट किए फूल

Sat, 03 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
डीएम को भेंट किए फूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन समाज के गरीब, दलित, शोषित वर्गों के स्कूल जाने से वंचित बच्चों का, विभिन्न निजी स्कूलों में एडमीशन कराकर उनका भविष्य बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

महा अभिभावक संघ की पहल पर संचालित उक्त अभियान में अब तक 60 बच्चों के एडमीशन अच्छे स्कूलों में कराए हैं। मोहल्ला मोहन कासगंज के ऐसे सभी 60 बच्चे और उनके अभिभावक कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। बच्चों ने जिलाधिकारी को गुलाब के फूल भेंट कर धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके नाम और पढ़ाई के बारे मेें पूछा और आगे पढ़ाई जारी रखने को कहा। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बच्चों को ड्रेस मिलेगी और उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया जाएगा। महा अभिभावक संघ के संयोजक अमित पल्तानी, संयोजक विशाल पाण्डेय, सह संयोजक अश्वनी चतुर्वेदी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें