एटा। कोतवाली नगर के शीतलपुर में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार की देर रात चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान रविवार सुबह युवक की मौत हो गई।
गांव शीतलपुर निवासी धीरेश कुमार ने बताया कि भतीजा सुनील (35) ट्रक चालक था। शुक्रवार देर शाम उसका किसी बात को लेकर पत्नी पूजा से विवाद हो गया। झगड़े के बाद वह कमरे में चला गया और चूहामार दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया। हम लोग उसको शहर के ही एक निजी क्लीनिक में ले गए। वहां उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
इस प्रकार का मामला आने पर मेडिकल कॉलेज से कोतवाली नगर को एक लिखित सूचना भेजी जाती है। उस पीआई (पुलिस इंफोर्मेशन) दस्तावेज में मृतक के मामा ने जानकारी दी है कि सुनील ने कोतवाली नगर थाना परिसर में ही चूहामार दवा का सेवन किया है। कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला कोतवाली नगर में आया ही नहीं है।
08जेएनडी22-रेलवे स्टेशन उचाना से बरामद किया गया डोडापोस्त और मौजूद जीआरपी जवान। संवाद