फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई कर ई-रिक्शा लूटा, घायल चालक की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टन गृह पर मौजूद मृत ई-रिक्शा चालक के परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। फर्रुखाबाद जनपद के गांव मऊ रशीदाबाद निवासी एक ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर अलीगंज आया। परिजन का आरोप है कि रास्ते में उसकी पिटाई कर ई-रिक्शा लूट लिया। इलाज के दौरान घायल चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव मऊ रशीदाबाद निवासी तस्लीम ने बताया कि उसका 28 वर्षीय भाई आरिफ कायमगंज में ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता था। रविवार रात आठ बजे कायमगंज से सवारियों को लेकर अलीगंज आया था।
विज्ञापन

रात साढ़े दस बजे करीब अलीगंज पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि आरिफ की मौत हो गई है। सूचना पर हम लोग मौके पर आए, जहां ई-रिक्शा नहीं मिला। जबकि कायमगंज पर कुछ लोगों ने बताया कि आरिफ रिक्शे में सवारियों को बैठाकर अलीगंज के लिए निकला था। तस्लीम ने कहा कि यात्री बनकर बैठे लोगों ने आरिफ को पीटकर ई-रिक्शा लूट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अलीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और ई-रिक्शा भी चलाता था। रविवार की रात बाईपास के पास वह घायल हालत में मिला था। संभवत: किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मौके पर ई रिक्शा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें