फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीवेज प्लांट तक गंदा पानी न पहुंचने से खेतों में जलभराव, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गांव मानपुर में खेतों की ओर बहता सीवर का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत से भदों के ताल पर बना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होते ही अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। शहर का गंदा पानी प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे पास के मानपुर गांव के खेतों में जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन

गांव के कप्तान सिंह ने बताया कि शहर से निकलने वाला सीवेज मुख्य लाइन में बाधा के कारण प्लांट की ओर नहीं जा रहा है। नालों और सीवेज लाइन में अवरोध की वजह से गंदा पानी खेतों में भर रहा है। इस गंदे पानी से उठती दुर्गंध के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
बुजुर्ग कृपाल सिंह और बिट्टो देवी ने बताया कि लगातार जलभराव से गेहूं की फसलों को नुकसान हो रहा है। मच्छरों की समस्या से भी परेशान हैं। किसान रूपकिशोर ने बताया कि खेतों में पानी भरने से फसलों की जड़ें सड़ रही हैं और दुर्गंध असहनीय हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या नहीं सुधरी तो स्वास्थ्य और कृषि पर गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

-
प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी सीवेज
नगर पालिका के जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर से प्रतिदिन 12 मिलियन लीटर (एमएलडी) सीवेज निकलता है। कुछ दिनों से नाला चौक होने के कारण यह ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी वजह से गंदा पानी बीच रास्ते में उफन कर पास के निचले हिस्सों में जा रहा है। प्लांट की क्षमता पर्याप्त है लेकिन नाले में भरे कचरे से समस्या हो रही है। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि जल्द ही सफाई कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

बोले लोग-
गांव में बच्चों को बाहर नहीं निकलने देते। घर के बाहर भी दुर्गंध से परेशानी होती है। पानी गांव के गड्ढे में जा रहा है, जिसके भरने पर मार्ग तक पहुंचने की आशंका है। जल्द समाधान करवाना चाहिए। - सुनील कुमार, मानपुर
पांच दिनों से तेज बहाव का पानी खेतों की मेड़ें तोड़ रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। पानी के निकास मार्ग की सफाई की जानी चाहिए पूरा गांव गंदगी व दुर्गध से परेशान है। - सुल्तान सिंह वर्मा, मानपुर

गांव मानपुर में खेतों की ओर बहता सीवर का गंदा पानी। संवाद

गांव मानपुर में खेतों की ओर बहता सीवर का गंदा पानी। संवाद

गांव मानपुर में खेतों की ओर बहता सीवर का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें