फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नशे में घर से परिजन को भगाया और लगा लिया फंदा

Tue, 15 Jul 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शराब के नशे में व्यक्ति ने सोमवार की देर रात घर पर विवाद किया। पत्नी और बच्चों को दूसरे मकान पर भेजने के बाद अंगोछे से फंदा बनाकर लटक गया। परिजन फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव चमकरी निवासी मुस्कान ने बताया कि पिता दलवीर सिंह अक्सर शराब पीकर घर आते हैं जसके बाद मां व अन्य परिजन के साथ गाली-गलौज करते हैं। कोई काम मिल जाए तो करने चले जाते हैं अन्यथा घर पर ही पड़े रहते हैं। सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे वह शराब पीकर घर पर आए। नशे में होने की वजह से मां व अन्य परिजन को गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। वहां से सभी लोग पास में ही स्थित दूसरे मकान पर आ गए। इसके बाद पिता ने कमरे के अंदर अंगोछे का फंदा बनाया और लटक गए।
जानकारी मिलने पर परिजन भाग कर वहां पहुंचे और पिता दलवीर को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। बताया कि आगरा में इलाज चल रहा है और हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें