फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद और बढ़ी उमस

Thu, 30 Jul 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार का दिन बदला बदला रहा। सुबह से गर्मी उमस दोपहर को बूंदाबांदी में बदल गई। आंशिक बरसात के बाद फिर गर्मी उमस से लोग अकुला उठे। दोपहर बाद चली हवा ने राहत दी।
विज्ञापन

सुबह से निकली चटक धूप दोपहर को घुमड़े बादलों के सामने मंद पड़ गई। इसी दौरान हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी। कुछ देर बाद ही बूंदें थम गईं। लोग बारिश की आस लगाए रहे लेकिन मायूस रहे। बूंदों के साथ ही बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। तापमान गिर गया। बरसात से सड़कें भी गीली दिखीं। लोग मूसलाधार बारिश की इंद्रदेव से कामना कर रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि यदि अच्छी बारिश हो जाए तो मक्का व बाजरा की फसल को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें