फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दौड़ा रहे कार, भर रहे आईटीआर फिर भी मुफ्त राशन के बने हकदार

Sun, 02 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार सस्ता राशन मुहैया करा रही है लेकिन कई सक्षम लोग इस योजना में सेंध लगा रहे थे। जांच में सामने आया है कि कार चलाने वाले, आयकर रिटर्न भरने वाले लोग भी मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक 3000 से अधिक अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर पात्रता जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि कई लोगों के पास चारपहिया वाहन, आय का स्थायी स्रोत व बैंक में लाखों रुपये जमा हैं, फिर भी वे सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। जिले में पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 288000 है। कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों ने गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवा लिया है वे स्वेच्छा से कार्ड जमा कर दें। सरकार की योजना केवल वास्तविक गरीबों के लिए है। अपात्र लोग इसका दुरुपयोग न करें वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार पात्रता मानदंडों का उल्लंघन पाए जाने पर राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। यदि राशन कार्ड में दर्ज किसी भी सदस्य ने आईटीआर दाखिल किया है तो उस परिवार का कार्ड रद्द कर दिया गया है। इसी तरह जिन कार्ड धारकों या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पांच एकड़ या उससे अधिक जमीन, चार पहिया वाहन, सवारी वाहन या ट्रैक्टर पंजीकृत है उनके कार्ड भी निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


राशन कटने के बाद बोले लोग
केस स्टडी 1: मोहल्ला नई बस्ती बाहर बीघा निवासी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे परिवार का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। भाई आईटीआर भर रहे हैं भाई का नाम राशन कार्ड में शामिल था।

केस स्टडी 2: अंबेडकर नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि इस महीने का राशन नहीं मिला। राशन डीलर से पूछने पर बताया गया कि तुम्हारे नाम कार पंजीकृत है। इसी वजह से राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें