फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिवाली पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चालक-परिचालक सम्मानित

Thu, 01 Jan 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिवाली पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन चालक और तीन परिचालक को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सम्मानित किया है। इनमें एक चालक निगम का और 2 अनुबंधित बसों के हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुुप्ता ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर चालक-परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान योजना की घोषणा की गई थी। इसका मानक सबसे अधिक किमी तक बस का संचालन और बढि़या लोड फैक्टर के अलावा परिचालक के यात्रियों के साथ व्यवहार शामिल है।
एआरएम ने बताया कि इस योजना में एक चालक ओमेंद्र सिंह निगम से और राजेश कुमार व भुवनेश कुमार अनुबंधित बस चालक ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निगम के तीन परिचालक नेहा गुप्ता, कौशलेंद्र और अपन कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें