कासगंज में हुई जांच में दिल में समस्या पाई गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए कहीं बाहर ले गए। उधर, बस पर दूसरे चालक की व्यवस्था कर कासगंज भेजा गया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया गर्मी में दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। धूप और गर्मी के कारण शरीर से पसीने के रूप में पानी निकलता है। इससे रक्त का बहाव तेज हो जाता है।
बताया कि यह दिल, दिमाग समेत सभी अंगों को प्रभावित करता है। बताया लू लगने से हार्ट अटैक, बेहोशी आदि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सतर्क रहने की विशेष जरूरत है। चिकित्सक के मुताबिक बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं, हृदय और मधुमेह के रोगियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। इमरजेंसी में प्रतिदिन सीने के दर्द की शिकायत के 4 से 5 मरीज पहुंच रहे हैं।
ओपीडी में रहती है मरीजों की भीड़
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की बात करें तो यहां भी गर्मी से बीमारियों का शिकार हो रहे मरीजों की संख्या अधिक रहती है। मेडिसिन विभाग में बढ़ी संख्या में मरीज पहुंचते है। यहां डायरिया के साथ बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहती है।