फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर की टक्कर से दंपती घायल, 100 मीटर तक घिसटती रही बाइक

विज्ञापन
मारहरा स्थित रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल को देखती पुलिस व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। भाई दूज पर पत्नी को मायके ले जा रहे बाइक सवार दंपती को लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर के बाद बाइक पिकअप में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पटियाली क्षेत्र के गांव कंचनपुर मझोला निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी उपासना के साथ मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पुठरी जा रहे थे। अलीगंज-अगौनापुर बाईपास तिराहे पर लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। लोडर वाहन चालक बाइक को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शिवकुमार के पैर में फ्रैक्चर हुआ है जबकि उपासना को भी गंभीर चोटें आई हैं। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें