फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी में पी रहे कम पानी, हो रहा पेट दर्द, कब्ज व डायरिया

Tue, 30 Dec 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी के कारण प्यास लगना कम हुई तो लोगों ने पानी से दूरी ही बना ली। इसका खामियाजा तमाम स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों पेट दर्द, कब्ज व डायरिया के मामले काफी आ रहे हैं। चिकित्सक इसके पीछे कम पानी पीने को वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के भूतल पर संचालित मेडिसिन विभाग में सोमवार को 550 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार लिया। यहां सबसे अधिक पेट दर्द, डायरिया, कब्ज आदि के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। डॉ. शिवम ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोग मसालेदार और तैलीय भोजन करते हैं। उसके बाद अधिकांश समय बैठे रहते हैं। इसके चलते कब्ज बन जाती है। इसके साथ ही पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे लोगों के पेट में दर्द व डायरिया जैसी समस्या हो जाती है।
उन्होंने बताया कि सर्दियों में लोग पानी भी बहुत कम पीते हैं इससे पेट में ऐंठन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि गुनगुना पानी अधिक से अधिक पीएं। वहीं हल्का भोजन करें जिससे पाचन क्रिया ठीक बनी रहे। सोमवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 100 मरीज पेट दर्द, कब्ज और डायरिया से संबंधित मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। वहीं सामान्य वार्ड में करीब 30 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें