फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील सदर में हैंडपंप से पीजिए पानी, वाटर कूलर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जी हां, जिला मुख्यालय स्थित तहसील सदर में भी लापरवाही कम नहीं है। यहां लगा वाटर कूलर खराब होने के बाद सही नहीं नहीं कराया गया और अब यह गायब हो गया है। जिसके चलते विभिन्न कार्यालयों से आने वाले लोगों तथा वकीलों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा। हैंडपंप के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

तहसील सदर में हर दिन दो हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। गर्मियों में पेयजल की समस्या को देखते हुए तहसील प्रशासन ने चार साल पहले यहां एक वाटर कूलर लगवाया। जिसके लगने के बाद वादकारियों, बैनामों के लिए आने वाले लोगों सहित अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं को भी काफी राहत मिली, लेकिन साल भर चलने के बाद ही वाटर कूलर खराब हो गया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और इसे सही नहीं कराया गया। जबकि इस बार तो गर्मियों से पहले यह गायब हो चुका है। जिस स्थान पर यह लगा हुआ था, वहां इसके कनेक्शन के पाइप तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें