फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा और कूष्मांडा का घर-घर हुआ पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क स्थित माता पथवारी मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर और होली गेट स्थित शीतला देवी मंदिर पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। सुबह से ही लोग हाथों में पूजा की थाली और जल का कलश लेकर मंदिरों में पहुंच गए। वहीं घरों में भी पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

अलीगंज के माता महाकाली मंदिर, गमादेवी, शीतलादेवी मंदिर पर भक्तों ने यज्ञ में भाग लिया। दोपहर में माता महाकाली मंदिर पर वृंदावन धाम से आए कथावाचक आचार्य श्रीकांत महाराज ने राम-जानकी विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने मानव शरीर को ही अयोध्या की उपमा दी। कहा कि जिसके शरीर में अन्त:करण मनबुद्धि में अहंकार प्रबल होता हैं एवं बुद्धि मार्ग बदलती है तो उसका शरीर लंका समान हो जाता है। जो जितेंद्रीय होता है वह अयोध्या समान हो जाता है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दिनेशचंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, कुंवरपाल सिंह तोमर, रजनेश गुप्ता, विनय गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें