फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टिपटॉप बनकर नहीं, ठीक से कपड़े पहनकर आएं’

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं से जानकारी करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह। संव - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह वहां कर्मचारियों को ड्रेस कोड में न देख नाराज हो गईं। तैनात महिला कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि ‘टिपटॉप बनकर नहीं, ड्यूटी के दौरान ठीक से कपड़े पहनकर सभ्य तरीके से रहें। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल में बने पिंक बूथ और लेबर रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष के साथ सदस्य निर्मला दीक्षित और रामसखी कठेरिया भी महिला अस्पताल पहुंचीं। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। भोजन सहित नाश्ता आदि के बारे में पूछा। इसके बाद वह वन स्टॉप सेंटर पर पहुंचीं। उन्होंने सेंटर की कर्मचारियों से ड्रेस कोड की जानकारी की तो कर्मचारी इसके बारे में बता भी नहीं पाए। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि यहां रुकने वाली पीड़िताओं के लिए खाने की व्यवस्था की जाए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले में आने का प्रमुख लक्ष्य पिंक बूथ को देखना है। अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं, तभी कोरोना से बचा जा सकता है। इस दौरान एएसडीएम राजीव पांडेय, बाल संरक्षण अधिकारी सुखबीर सिंह, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अभिनव दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें