फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला का ऑपरेशन कर पेट से निकाली एक किलो की गांठ, लौटाई मरीज की मुस्कान

Fri, 12 Dec 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में महिला को गर्भाशय से निकाली रसौली गांठ के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 32 वर्षीय महिला का ऑपरेशन कर एक किलोग्राम की गांठ निकालकर सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला मरीज को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह के नेतृत्व में महिला के अंडाशय से सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर गांठ का निकाला गया। डॉ. साधना सिंह ने बताया कि अंडाशय के छोटे छोटे गांठ को तो आसानी से निकाला जा सकता है। ऐसी गांठ मिलना अत्यंत दुर्लभ है और उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाना कठिन था। चिकित्सकों की टीम के काफी मशक्कत से सफलता पूर्वक सर्जरी कर गांठ को महिला के शरीर से निकाला गया और महिला को एक नई जिंदगी दी गई। इस दौरान डॉ. पंखुड़ी श्रीवास्तव, डॉ. मनौव्वर अंसारी, एनेस्थीसिया विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें