फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाॅक्टर ने तीमारदार को जड़े थप्पड़, हंगामा

Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
तीमारदार के साथ चिकित्सक द्वारा थप्पड़ मारने की सूचना के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर मौजूद पुलिस ब
विज्ञापन
एटा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह हड्डी रोग विभाग के एक चिकित्सक ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। मरीज वार्ड छोड़कर भाग गए। हंगामे की सूचना पर तीन थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीमारदार समेत अन्य लोगों ने कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के कमरा संख्या 15 में अशोक शर्मा अपने बेटे अभय को दवा दिलाने के लिए गएथे। अशोक शर्मा के साथ उनके साथी पंकज गुप्ता निवासी नई बस्ती भी साथ में गए हुए थे।
यहां ड्यूटी पर तैनात जूनियर रेजीडेंट्स डॉ. अंकित मरीज व पकंज गुप्ता से वाद-विवाद करने लगे। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह को दी गई। इसके बाद अभय को तीसरे मंजिल पर भर्ती करने के लिए पहुंचे। यहां पर डॉ. अंकित ने हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक मुकेश परमार को बुला लिया। उनके साथ सात-आठ अज्ञात लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन

सभी एक राय होकर पंकज गुप्ता को पीटने लगे। इससे पंकज गुप्ता के चोटें आई। मारपीट होने से वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच अफरा तफरी मच गई। मरीज वार्ड से निकलकर भागने लगे। वहीं मुकेश परमार ने बच्चे और उसके साथ तीमारदार पंकज गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीमारदार पक्ष के भी लोग आ गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। मामला ज्यादा बढ़ गया तो कोतवाली नगर, बागवाला, मारहरा थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। सीओ कीर्तिका सिंह, संकल्पदीप कुशवाहा के बाद एएसपी श्वेताभ पांडेय भी पहुंच गए।
यहां पंकज गुप्ता समेत अन्य लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। बाद में चिकित्सक के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी समेत अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। तहरीर मिलने के बाद भी चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोग कोतवाली नगर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। देर रात तक धरना जारी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें