फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनियंत्रित होकर बंबे में गिरी बाइक, युवक की मौत

Fri, 03 Apr 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
निधौली-जलेसर मार्ग पर बंबे में बाइक गिरने के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। जलेसर-निधौली मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हाथरस के श्यामनगर निवासी अजय कुमार (28 वर्ष) अपनी ससुराल निधौली कलां में जरूरी काम से आया था। दोपहर को वह लौट रहा था। जलेसर क्षेत्र के गांव दौलतपुर मुस्की के पास तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सीधे सड़क किनारे बंबे में जा गिरी। बंबे में पानी था। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की भीड़ लग गई।
जलेसर कोतवाली प्रभारी संजय राघव पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मशक्कत के बाद युवक को बंबे से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब में मिले दस्तावेज और बाइक नंबर के आधार पर हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही अजय की मौत की खबर उसके घर श्यामनगर (हाथरस) और ससुराल निधौली पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसएचओ संजय राघव ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें