फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चिकित्सक पर हमला कर लूटा

Wed, 31 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ड्यूटी कर लौट रहे चिकित्सक की कार को कुछ लोगों ने शहर में आगरा रोड चुंगी पर रुकवा लिया। कार रुकते ही जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर गले में पड़ी सोने की चेन व दो अंगूठी लूट ले गए। पुलिस को सूचना देने के लिए फोन निकाला तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


कस्बा व थाना अवागढ़ पर तैनात चिकित्सक मनमोहन सिंह तोमर ने बताया कि बुधवार की दोपहर ड्यूटी कर एटा शहर के एमपी नगर स्थित घर पर लौट रहे थे। शहर में आगरा रोड स्थित चुंगी पर आए तो एक युवक ने हाथ देकर गाड़ी रोकने का इशारा किया। सोचा कि कोई जानने वाला होगा इसलिए कार रोक दी।

इसी बीच उस युवक के अन्य साथी भी आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि इसी बीच गले में पड़ी सोने की चेन व हाथ से दो सोने के अंगूठी लूट कर जाने लगे।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि जब पुलिस को बुलाने के लिए उन्होंने फोन निकाला तो आरोप जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले में सागर शर्मा और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पता चला है कि किसी बात के कारण सुबह विवाद हुआ था और फोन पर कहासुनी हो गई थी। इसी के कारण आरोपियों ने चिकित्सक के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें