फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोहरे का फायदा उठाकर नौ लहंगे चुराए

Wed, 31 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा राजा का रामुपर के मोहल्ला लुहार गली के रहने वाले दो लोगों की गाड़ी कोहरे में रुकवाकर नौ लहंगे चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाना जैथरा में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला लुहार गली निवासी सलमान ने बताया कि 29 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे घर से जैथरा आने के लिए निकला था। रास्ते में कोहरा अधिक होने के कारण कार को धीमी गति से चला रहा था। इसी बीच जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गड़न नगरिया पार करते ही 4 अज्ञात लोग कार के सामने आ गए और गाड़ी रोकने का इशारा किया। रुकते ही गाड़ी में एक बोरी के अंदर रखे नौ लहंगे निकाल ले गए।
जाते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी तो मौके पर एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ अलीगंज नितीश गर्ग और जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर भी आ गए। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें