फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
अवागढ़ थाने का घेराव कर अपनी समस्या बताते वसुंधरा निजामपुर खेड़ा ग्राम के लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। थाना क्षेत्र की चौकी वसुंधरा प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दर्जनों लोग शनिवार को कोतवाल से शिकायत करने पहुंचे। जानकारी पर एसडीएम जलेसर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव निजामपुर खेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह चौहान, मोनू चौहान और राजू चौहान दर्जनभर लोगों के साथ शनिवार को थाने पहुंचे। लोगों का आरोप था कि वसुंधरा चौकी प्रभारी सजातीय लोगों को फायदा पहुंचाकर जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को एससी एसटी एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं।
थाना पर एकत्रित लोगों की भीड़ को देख जलेसर एसडीएम एसपी वर्मा पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र गौतम का कहना है कि गांव निजामपुर में ठाकुर और जाटव बिरादरी की जमीन है। इसकी पैमाइश राजस्व टीम करने गई थी और इसके बाद नींव भर दी गई। बाद में दोनों पक्षों में अनबन हो गई और अगस्त माह में पंचायत हुई। इसमें समझौता हो गया और ठाकुर बिरादरी को पंचायत ने 30 हजार रुपए दिला दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि सजातियों का कब्जा करा दिया गया। झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इस मौके पर पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, भाजपा नेता धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, हरिओम चौहान, जितेंद्र सिंह, अमित चौहान, मनोज ठाकुर, विपिन कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें