फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और बूथ पर पहुंचे डीएम, कराया फॉर्मों का सत्यापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम के बारे में जानकारी देते अधिकारी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम अंकित अग्रवाल ने तहसील सदर पहुंचकर एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए मतदाता पुनरीक्षण फार्म चेक किए। इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के दस-दस फॉर्म को चेक किया। बाद में मारहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम मिलावली का स्थलीय निरीक्षण कर चार मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाने की कार्रवाई का ग्रामीणजनों से वार्ता करके सत्यापन किया।
विज्ञापन

वहीं सदर विधानसभा के अंतर्गत एसडी इंटर कॉलेज नगला पोता पर प्राप्त फॉर्म चेक कर निर्देश दिए कि सघनता से जांच की जाए। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बूथों पर जरूरी सुविधाओं के तहत जो भी कमियां है उनको जल्द पूरा करें। ग्राम प्रधान बूथ के बाहर पेंटिंग कराएं। इस अवसर पर एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी ईवीएम की जानकारी
एटा। डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम और वीवीपेट की जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि ईवीएम, वीवीपेट और सीयू को कलक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय सहित जनपद की तीनों तहसीलों में रखा गया है। जनसामान्य वहां पहुंच संचालन की जानकारी कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ईवीएम मोबाइल वेन भेजकर सार्वजनिक स्थल पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर विवेक राजपूत, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, सपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रजापति, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी, सभी एसडीएम आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें