फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रदर्शनी में पहुंचे डीएम, स्टॉलों पर नहीं मिले कर्मचारी

Wed, 17 Jan 2024 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। किसानों व आमजन को जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन कर्मचारी यहां बैठकर लोगों को जानकारी देने के बजाए नदारद रहते हैं। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम पहुंचे तो उन्हें भी यही स्थिति मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बुधवार को प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। देखा कि काफी संख्या में विभागीय स्टॉल खाली पड़े थे। जिनमें पंचायतीराज विभाग, वन विभाग, एनआरएलएम आदि स्टॉल पर कोई नहीं था। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्टाल पर कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित हों।
विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं की जानकारी के लिए आवश्यक मैटेरियल स्टॉल पर उपलब्ध रहे। खानापूर्ति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को देने के लिए ही स्टॉल लगाए गए हैं। इसका भरपूर लाभ प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को मिलना चाहिए। जिन प्रकरणों में फार्म भरवाने की आवश्यकता है उसमें संबंधित से आवश्यक कागजात आदि लेकर योजना का लाभ देने के लिए फार्म भी भरवाएं। किसान भाइयों को जैविक व तकनीकी खेती आदि की जानकारी दी जाए। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामनयन, बीएसए दिनेश कुमार, प्रभारी डीपीओ संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें