नगला सेवा स्थित रेलवे क्रासिंग को रेलवे विभाग द्वारा बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सपा नेता शंशाक यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और मारहरा विधायक अमित गौरव यादव टीटू भी मौजूद रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे क्रासिंग बंद हो जाने से एक दर्जन से अधिक गांवों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
सपा नेता शंशाक यादव सीटू ने बताया कि रेलवे क्रासिंग संख्या 54 सी बंद हो जाने से क्षेत्र के किसानों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि क्रांसिग के बंद हो जाने से किसानों को खेतों में जाने से कठनाई होगी, वहीं स्कूल के वाहनों द्वारा पढ़ने आ रहे बच्चों को भी काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा इसी क्रासिंग से क्षेत्र के विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाने का रास्ता है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, रिंकू यादव, बीटू यादव, बंटू यादव, वीरेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, किशनपाल, आला सिंह, भूदेव सिंह, यशपाल सिंह, राकेश आदि लोग मौजूद थे।