फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के सामने लगेंगे गतिअवरोधक

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में बैठक लेते डीएम सुखलाल भारती। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। केंद्रीय विद्यालय सभागार में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक डीएम सुखलाल भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय में विद्युत आपूर्ति, सोलर पैनल, सुरक्षा व्यवस्था, विद्यालय के सामने गति अवरोधक बनाने, पौधरोपण आदि विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि विद्यालय की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके लिए उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

केन्द्रीय विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सचिन जैन ने समिति के समक्ष जानकारी दी कि केन्द्रीय विद्यालय का संचालन अपने भवन में विगत 2018 से किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित हैं। लॉकडाउन के कारण बच्चों को ऑनलाइन क्लास माइक्रासॉफ्ट एप के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, जिससे कि शिक्षण कार्य बाधित न हो।
विद्यालय में प्रयोगशाला लैब, कम्प्यूटर लैब, कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि में ऐसी की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने विद्यालय में विद्युत आपूर्ति की समस्या के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत एपी सिंह को स्टीमेट बनाने एवं निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। विद्यालय की बाउंड्रीवाल ऊंची कराने एवं विद्यालय के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए एनएचएआई को निर्देशित किया है। बैठक में सीएमओ डा. अरविंद कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य सचिन जैन, अधिशासी अभियंता जल निगम एपी सिंह, आरके शर्मा, केके द्विवेदी, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें