फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना का निरीक्षण किया

Wed, 24 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।  प्रभारी डीएम साहब सिंह ने मंगलवार को विकास खंड सकीट क्षेत्र के गांव सेनाकला व अन्य स्थानों पर भूमि सुधार निगम द्वारा संचालित ऊसर सुधार तृतीय परियोजना के घटक चार विपणन के तहत चयनित सोडिक हाट स्थल का निरीक्षण  किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना प्रबंधक बिंदु प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि सोडिक हाट स्थल गांव नगला खंगर में चयनित है, जिसका चयन वर्ष 2013-14 में हुआ है। इस परियोजना के लिए गांव में कुल ऊसर भूमि 43.306 है जिसका  चयन किया गया है। इसके तहत  10 जल उपयोग समूहों का गठन किया गया था, वहीं सात बोरिंग भी कराई गई हैं। प्रभारी डीएम ने निर्देशित किया कि परियोजना का कार्य पूरी ईमानदारी से होना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर उप प्रबंधक  धर्मेंद्र कुमार, अजीत सिंह, जिला समन्वयक सुनीत कुमार गौतम, बीडीओ आदि  मौजूद थे।

प्रगति कम पाए जाने पर वेतन रोका
एटा। मुख्य विकास  अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान में एटा की  प्रगति काफी कम मिली है यह चिंता का विषय है। लापरवाही पर अधिशासी अभियंता  जल निगम का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें