सुबह 10:05 मिनट। डीएम अमित किशोर अचानक विकास भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सबसे पहले बाहर खड़े गेटमैन को मुख्य द्वार पर ताला डालने के निर्देश देकर अंदर घुसे। पीडी आरके गौतम कार्यालय में मिले, डीएम के आने की खबर सुन गेट पर आए और स्वागत किया। डीएम ने विकास भवन का जायजा लिया तो अफसरों को गायब देख त्योरियां चढ़ गईं। निरीक्षण में 11 अफसर और 55 कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी बीच डीपीआरओ धनजंय जायसवाल भी पहुंचे तो डीएम ने उनको हिदायत दी।
सबसे पहले मनरेगा दफ्तर गए तो डीसी मनरेगा एमएन त्रिवेदी गायब थे। डीपीआरओ कार्यालय में लेखाकार शिवराम, सहायक लेखाकार मुशर्रफ, कंप्यूटर आपरेटर सुनील, एकाउंटेंट स्वच्छ भारत सुषमा सिकरवार, डीसी स्वच्छ भारत दयाशंकर, ड्राईवर दुष्यंत, चपरासी गीता शर्मा, कंप्यूटर प्रोग्रामर ब्रजेश कुमार नदारद मिले।
डीआरडीए में सहायक अभियंता विपिन गोयल, अन्वेषण तकनीकी प्रमोद पचौरी, कनिष्ठ लिपिक संजय गुप्ता, कैशियर राजेश कुमार गायब थे। कृषि विभाग में कृषि अधिकारी सर्वेश यादव, प्रधान सहायक राजपाल सिंह, कनिष्ठ सहायक अमित बालियान, ड्राइवर विनय गायब मिले।
आरईएस में अधिशासी अभियंता आफताब अहमद, वरिष्ठ सहायक अरबाब हसन खान, पत्रवाहक मोहरवती, अरुण कुमार, जिला विकास विभाग में डीडीओ एसएन कुशवाह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक महेश बाबू, सहायक लेखाकार राजेंद्र, प्रधान सहायक सुरेश, वरिष्ठ सहायक धर्मेेंद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, कमलेश जैन, सोनी मिश्रा, नीरज शाक्य, कनिष्ठ सहायक सुशील, पंकज दीक्षित, पत्रवाहक जोगेंद्र, सहायक लेखाकार सुनील गुप्ता नदारद मिले।
कृषि रक्षा विभाग में कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार, महेश शर्मा, जिला बाल विकास में प्रभारी डीपीओ सत्यप्रकाश, प्रधान सहायक उपेंद्र सिंह, बीडी शर्मा, वरिष्ठ सहायक रूप सिंह यादव, चतुर्थ श्रेणी विजय प्रताप गैरहाजिर थे। लघु सिंचाई में सहायक अभियंता, अमीन अरविंद कुमार, कनिष्ठ सहायक रेखा शर्मा, चतुर्थ श्रेणी हरि सिंह, मधुलता और ड्राइवर पूरन सिंह गायब थे।
जानकारी पर पता चला कि ड्राइवर 15 दिन से अनुपस्थित हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कौशलेश शुक्ला, पीसीसी रामप्रकाश, कंप्यूटर आपरेटर मो. अजीम, अनुसेवक मनोज कुमार गायब थे। यहां सहायक लेखाकार धर्मेंद्र अप्रैल माह में आए ही नहीं हैं। युवा कल्याण में प्रधान सहायक विजय पाल सिंह, वरिष्ठ सहायक रामवीर, प्रमोद कुमार गायब थे।
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी में डीएसटीओ रमेश कुमार, अपर सांख्यिकी अवधेश कुमार, वरिष्ठ सहायक विजय कुमार, अरविंद कुमार, अनुज दुबे, जीप चालक अंबिका प्रसाद, पत्रवाहक राजकुमार और एडीएसटीओ रनधीर सिंह गायब थे। डीएम अमित किशोर ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बाहर करते रहे इंतजार
डीएम ने विकास भवन का गेट बंद करा दिया, तो सूचना पर पहुंचे कर्मचारी गेट के बाहर खड़े इंतजार करते नजर आए। इस दौरान कर्मचारियों ने बाउंड्री से कूदकर अंदर जाने की कोशिश की लेकिन दीवारें ऊंची होने के कारण नहीं जा सके।