एटा। जिले में दूसरे व चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कोतवाली नगर में लोगों की फरियाद सुनीं गईं। इसके बाद कोतवाली देहात में भी दोनों अधिकारी पहुंचे और लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।
मारहरा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार राय की उपस्थिति में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि समाधान दिवस में कुल तीन विवाद के मामले आए। जिनमें से एक मामले का त्वरित निपटान करा दिया गया है, बाकी दो मामलों का निपटान जल्द ही कराया जाएगा।
थाना अलीगंज और जसरथपुर में सीओ सुधांशु शेखर व उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने 4 समस्याओं का निराकरण कराया। सकीट, अवागढ़, जलेसर, मिरहची, नयागांव, पिलुआ, निधौली कलां, सकरौली, मलावन और बागवाला सहित अन्य बाकी थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन कर लोगों की फरियाद सुनीं गई।