फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलाबघर है फिर भी सड़क पर कूड़ा

Sun, 15 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए डलाब घर पर कूड़ा न डालकर सड़क पर डाला जा रहा है। इससे जहां मार्ग अवरुद्ध रहता है वहीं लोगों को दुर्गंध का भी सामना करना पड़ता है। लोग पालिका की इस लापरवाही को लेकर बेहद आक्रोशित हैं।  
विज्ञापन

विदित हो कि नगर के नावल्टी रोड पर सड़क पर कूड़ा पड़े रहने की समस्या काफी पुरानी है। सड़क पर कूड़ा पड़ा रहने से एक तरह जहां मार्ग अवरूद्ध होता है। वहीं दोपहर तक कूड़ा न उठने से लोगों को दुर्गंध का भी सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग पर पालिका ने लाखों रुपये खर्च कर नाले के ऊपर ही पटाव कराकर डलाब घर बनवाया। लेकिन पालिका प्रशासन की अनदेखी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें