फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया दीपोत्सव के पूजन, सजावट का बाजार

विज्ञापन
खिल बतासे की दुकान पर समान खरीदते ग्राहक ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दीपोत्सव पर पूजन के लिए बाजार सज गया है। खील, बताशे, खिलौना सहित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और झालरें बाजार में बिकने के लिए सज गई हैं। बाजार में ग्राहकों के आने के चलते व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। व्यापारियों का मानना है कि कोरोना संक्रमण के बावजूद त्योहार उत्साह से मनेगा। कारण लोग त्योहार पर दिल खोलकर खर्च करने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख घंटाघर और हाथी गेट बाजार सहित बूरा मंडी में खील-बताशे और चीनी के खिलौना के फड़ सज गए हैं। व्यापारियों ने दुकानों के आगे तक तख्त बिछाकर उन पर खील की बोरियां लगा ली हैं। इस बार खील-बताशों की कीमत साठ से अस्सी रुपये प्रति किलो है।
खील-बताशों की बिक्री ज्यादा
दीपोत्सव पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन खील-बताशे से किया जाता है। इसलिए इनकी सर्वाधिक बिक्री होती है। दुकानदारों का कहना है कि पहले परिवार पांच से दस किलो खील खरीदते थे, अब मात्र पूजन के लिए आधा किलो, एक किलो ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

झालरें भी सज गईं
बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर रंगीन आकर्षक विद्युत झालरें जगमगा रही हैं। इस बार चाइनीज झालरों की संख्या कम है। बाजार में यह झालर 20 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक अलग-अलग साइज और कलर में उपलब्ध हैं। प्लास्टिक की झालर और माला भी ग्राहकों को खूब भा रही हैं।
प्रतिमाएं हो गईं छोटी
दीपोत्सव पर मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश के पूजन की परंपरा है। कोरोना संक्रमण के चलते कुंभकारों ने लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की प्रतिमाओं की ऊंचाई कम कर दी है। हालांकि सजावट पहले से अच्छी है। यही वजह है कि छोटी प्रतिमाओं पर भी रेट बढ़े हुए हैं। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 20 से 200 रुपये में मिल रही हैं।
व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार त्योहार पर उत्साह रहेगा। बाजार में खरीदारों की भीड़ निंरतर आ रही है। कारोबार भी अच्छा ही होगा।
प्रदीप, व्यापारी
दीपावली में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लोग बाजार में खरीदारी को आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पूजन और सजावट के समापन का दीपावली तक 50 लाख रुपये का कारोबार हो जाएगा।
विज्ञापन

सचिन जैन, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें