फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज आएंगी मंडलायुक्त, परखेंगी विद्यालयों की व्यवस्था

Sun, 24 Aug 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंडलायुक्त अलीगढ़ सोमवार को एटा में आएंगी। यहां विद्यालयों की व्यवस्थाएं परखेंगी। साथ ही विकास, निर्माण कार्यों एवं कानून व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मंडलायुक्त संगीता सिंह सुबह 11.15 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर निरीक्षण करेंगी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डायट परिसर, दोपहर 12 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। वहां से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आकर दोपहर 1.15 बजे वीएचएनडी कार्य में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। दोपहर 1.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड, विकास-निर्माण कार्य, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगी। दोपहर बाद 3 बजे से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके कोर्ट संबंधी कार्यों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें