एटा। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। चुनाव आयोग के मोबाइल एप से मतदाताओं की एंट्री करने वाले मतदाताओं को इनाम के रूप में 10 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश का आदेश प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार ई-बीएलओ एप से मतदाताओं की एंट्री करने वाले बीएलओ को सामान्य मानदेय के साथ ही मतदाता एंट्री के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। जनपद में एप का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले 8 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्हें 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की एंट्री एप के माध्यम से करनी होंगी। इस कार्य में प्रथम रहने वाले बीएलओ को 10 हजार, द्वितीय को 8 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले बीएलओ को 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। इनके अलावा 5 बीएलओ को सांत्वना प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन-तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।