फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहर में कूदे युवक को ढूंढ रहे थे गोताखोर, मिला कुछ ऐसा कि उलझ गई गुत्थी; एक सुलझा नहीं... दूसरा कांड तैयार

Sat, 13 Jul 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में गोताखोर नहर में कूदे युवक को ढूंढ रहे थे। इस दौरान उन्हें एक अन्य युवक की लाश मिली। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों ने कहा कि एक सुलझा नहीं और दूसरा कांड तैयार है। 
विज्ञापन
नहर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवक 11 जुलाई को हजारा नहर में कूद गया था। तीसरे दिन शनिवार को भी उसकी तलाश होती रही। उसका तो सुराग नहीं लगा, लेकिन तलाश के दौरान गोताखारों को एक अज्ञात शव जरूर मिला। इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मारहरा के मोहल्ला कम्बोह निवासी 20 वर्षीय विपिन 11 जुलाई को नहर में कूदा था। स्थानीय पुलिस, पीएसी के गोताखोरों की मदद से शनिवार को भी नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तभी एक अज्ञात शव पानी के तेज बहाव में आकर नहर किनारे कुटैना के पास झाड़ियों में उलझा मिला। इसको बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। लेकिन कोई पहचान नहीं सका। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जबकि मारहरा के युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी के के लोधी ने बताया कि नहर मे कूदे युवक की तलाश चल रही है। अज्ञात शव को पहचान के लिए एटा मोर्चरी पर रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें