फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जोन और 160 सेक्टर में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विस चुनाव के लिए जिले को 14 जोन और 160 सेक्टर में बांटा गया है। जिन पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। ये लोग चुनाव आचार संहिता के पालन और उल्लंघन पर नजर रखेंगे। साथ ही मतदान से लेकर मतगणना तक की विभिन्न प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इन सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों में मजिस्ट्रेट शक्तियां निहित कर दी गईं हैं। इन शक्तियों के आधार पर वह चुनाव के दौरान होने वाली कार्रवाई कर सकेंगे। एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रूट चार्ट दिए गए हैं। जिसके अनुसार वह मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। आयोग से जो सूचनाएं मांगी जाएंगी, वह निर्धारित प्रारूपों पर तैयार कर देनी होंगी। मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि भौतिक सत्यापन भी उनकी जिम्मेदारी है।
36 टीमें ये भी
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा चुनाव के लिए 36 टीमें और भी रहेंगी। 12 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने कार्य शुरू कर दिया है। जबकि 12 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 12 वीडियो सर्विलांस टीम भी बनाई जाएंगी, जो प्रत्याशियों के क्रियाकलापों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें