फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू, 10 केंद्रों के व्यवस्थापक पहुंचे

Sat, 01 Feb 2025 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रहीं है। इसके लिए शनिवार से जीआईसी पर बने संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओंं का वितरण शुरू हो गया। पहले दिन 10 केंद्रों के व्यवस्थापक पुस्तिकाओं को लेने पहुंचे।
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र जीआईसी पर 20 दिन पूर्व ही आ गईं थीं। ये सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में डबल लॉक में रखवाई गईं थीं। परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में शनिवार से इनका वितरण केंद्रों के लिए शुरू कर दिया गया। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत के निर्देश हैं कि केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे में डबल लॉक में स्ट्रॉग रूम में रखा जाए। इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग कक्ष से की जाएगी।
शनिवार को केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान पहले दिन शाम तक 10 केंद्रों के व्यवस्थापक की उत्तर पुस्तिकाओं को लेने पहुंचे। परीक्षा प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं का जीआईसी से वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें