फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Violence: दरगाह के पास की जमीन पर विवाद, छतों पर पत्थर और कांच की बोतलें न रखें...ड्रोन से हो रही निगरानी

Tue, 26 Nov 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के जलेसर में दरगाह के पास की जमीन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि जमकर पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस अलर्ट है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है, जिससे पता चल सके कि कोई घरों की छत पर पत्थर और कांच की बोतलें तो एकत्र नहीं कर रहा है। 

 
विज्ञापन
ड्रोन से निगरानी - फोटो : संवाद न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कस्बा जलेसर में रविवार को हुए बवाल के बाद पुलिस अलर्ट है। एसएसपी के साथ भारी संख्या में पुलिसि फोर्स ने यहां फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है। बता दें कि दरगाह के पास कुछ लोग अपनी जमीन पर चहारदीवारी करा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन को वक्फ बोर्ड की बताकर हमला कर दिया था। चहारदीवारी तोड़ दी और लाठी-डंडों से तीन लोगों को पीट दिया। साथ ही पथराव कर कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इसके चलते वहां अराजकता का माहौल बन गया था। जलेसर पुलिस ने 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व सभासद सहित दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन





 
Trending Videos

कस्बा के नकटाकुआं निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी 24 बीघा पुश्तैनी जमीन बसंत टॉकीज के पीछे है। इसकी उत्तर दिशा में सड़क के पार दरगाह की जमीन है। दरगाह कमेटी के कुछ लोगों ने जमीन को लेकर विवाद किया तो 6 नवंबर को तहसील प्रशासन ने पैमाइश कराई। दरगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड के लोग भी मौजूद थे। 24 नवंबर को मजदूर लगाकर हम अपने खेत के चारों ओर चहारदीवारी करा रहे थे। शाम के समय मोहल्ला अग्रयान निवासी रफीक अपने 15 साथियों को लेकर आया और चहारदीवारी को तोड़ना शुरू कर दिया।

 

विरोध करने पर मोहल्ला पठानान निवासी अरशद ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इन लोगों ने मेरे साथ ही मोनू, संजय और सुरेश को भी पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अरशद ने जान लेने की नीयत से मेरा गला दबा दिया। बताया कि करीब 150 लोगों को इन्होंने बुला लिया। ये सब पथराव करने लगे, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पत्थरबाजी में तीन बाइक, एक लोडर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ कुर्सियां टूट गईं। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी रफीक और पूर्व सभासद इरफन उर्फ गुड्डू को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने किया रूट मार्च
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह कस्बा जलेसर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ड्रोन सर्वे कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया गया। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी जलेसर नितिन गर्ग, प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर एवं थानाध्यक्ष सकरौली सहित क्यूआरटी और थाना जलेसर का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। ड्रोन कैमरे की मदद से घरों की छतों की चेकिंग की गई। साथ ही लोगों से ईंट, पत्थर, कांच की बोतल जमा न करने की अपील की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें