फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गालीगलौज के बाद बढ़ा विवाद फायरिंग, 2 घायल

Thu, 03 Oct 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा जैथरा में मंगलवार रात दो पक्षों में गालीगलौज के बाद विवाद बढ़ा तो फायरिंग हो गई। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव महकिया निवासी ज्ञानेंद्र ने बताया कि वह अपने गाड़ी चालक हेम सिंह के साथ मंगलवार की दिन-रात कस्बा से गांव जा रहा था। रास्ते में पारस यादव मिला जो गालीगलौज करने लगा। उसके साथ पिता रामवीर सिंह भी मौजूद था। इन लोगों ने विरोध करने पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान लेने की नीयत से गोलियां चला दीं। मेरे और हेम सिंह दोनों के ही पैरों में गोली लगी, जिससे हम लोग घायल हो गए।
वहां मौजूद एक व्यक्ति ने दोनों को थाने में पहुंचाया। थाना प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने बताया कि ये लोग मित्र हैं और शराब पीकर आपस में लड़ाई हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें