फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

Thu, 03 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग दिवस पर विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है। बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने नृत्य, गायन से लेकर खेलकूद तक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने कहा कि शिक्षक इन बच्चों को योजनाओं का पूरा लाभ दें।
छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सद्दीक ने, कौशवर्न ने द्वितीय, रामू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में समीर ने प्रथम, बलवंत ने द्वितीय, जसवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य, गायन, चित्र कला, रंगोली, सुलेख, दौड, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान सुधीर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, मुनेश राजपूत, दीन दयाल, हरनरायन सिंह, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, शमशेर, योगेश, मंजू शर्मा, ललितेश कुलश्रेष्ठ, ममता पाराशर, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें