फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-विजेता बच्चों को दिया गया पुरस्कृत

Sun, 29 Nov 2015 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के विकलांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन केए कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों में ंअक्षमता एक है, लेकिन क्षमताएं अनेक हैं।इन बच्चों की क्षमताओं को निखारने का दायित्व शिक्षकों का है। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चों ने मां सरस्वती की बंदना, स्वागत गीत, कविता, सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुलेख, दौड़, रस्सी खेंच, कुर्सी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सुलेख प्रतियोगिता में कुंवरपाल ने प्रथम, कृष्णकांत ने द्वितीय, नवीन कुमार ने तृतीय, कला में बलबंत ने प्रथम, मुवीन चांद ने द्वितीय, रजनी,संगीता, शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जिला पीटीआई राजेद्र सिंह, पीटीआई मनोज कुमार, नीलेश प्रताप सिंह चौहान, एबीआरसी हरनरायन सिंह यादव, शिवशंकर यादव, अब्दुल रऊफ खां, गीता यादव, ममता यादव, चंद्र फरी यादव, रामवीर सिंह, राहुल मिश्रा, केपी सिंह, विश्वेसर सिंह, सुशील कुमार, नेहा चतुर्वेदी, मंसा वर्मा, शैल्ेद्र, जितेद्र, रेखा आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें