फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई मंदिर में रही कार्यक्र्तमों की धूम

Sun, 29 Nov 2015 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा के शहनौआ रोड स्थित सिद्ध क्षेत्र मंदिर श्री सांईधाम पर मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर रविवार को धार्मिक आयोजनों की धूम रही।
प्रात: सांई बाबा का महाअभिषेक महंत पंडित कौशल किशोर की देखरेख में हुआ तथा बाबा को छप्पन भोग लगाने के साथ फूल बंगला भी सजाया गया। दोपहर 1 बजे से मंदिर गोपलजी महाराज के महंत पंडित विश्वद्वीप भारद्वाज द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया, सांय 6 बजे महाआरती एंव विशाल भोग प्रसादी  तथा रात्रि में सांई भजन संध्या गणेश एंड पार्टी द्वारा की गई। पूरे दिन मंदिर में सांई के जयकारे गूजते रहे तथा वातावरण भक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्र्तम में सैंकड़ों धर्मावलम्बियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर चेयरमेन महेशपाल सिंह, बासु अग्रवाल, मनोज गोयल, विष्णुकांत वार्ष्णेय, प्रवेश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आशा गोयल, सरोज गोयल, मोहित वार्ष्णेय, वैभव गोयल, करन वार्ष्णेय, सुनील कठेरिया, सुधीप झा, गोविंदा वर्मा, आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें