फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में उद्घाटन, रात को टूट गया मचुआ रजबहा

Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
टूट गया मचुआ रजबहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। सवा बारह करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत के बाद जिस मचुआ रजबहा का उद्घाटन गुरुवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने किया था वह पानी का दबाव नहीं झेल सका और रात को कट गया। इस कारण कई खेतों में पानी भर गया। इधर जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग के अफसर शुक्रवार सुबह जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया। 
विज्ञापन

बीस वर्षों बाद गुरुवार को मचुआ रजबहा का कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के उद्घाटन कर गुरुवार को हजारा नहर का पानी छोड़ा गया तो हजारों किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन गुरुवार देर रात उद्घाटन स्थल से तीन किमी दूर एक जलसेतु मार्ग से लीकेज होने पर रजबहा कट गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। किसान और सामाजिक संस्था के अध्यक्ष ने मरम्मत कार्य में कमीशनखोरी और घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। 75 किलो मीटर रजबहा से एटा जिले में तीन माइनर निकाले गए हैं। जिनसे जिले के करीब 50 हजार किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। गुरुवार सुबह रजबहा कटने की सूचना पर सिचाई विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर कटाव रोकने पहुंचे और मरम्मत कार्य भी शुरू करा दिया। मीडिया के पहुंचने पर मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बात तक नहीं की। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ट्रायल के दौरान खामी मिलने और उद्घाटन के बाद मरम्मत कराने की योजना पहले तैयार होने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं। 
-------------------
तीन फीट पानी पर ही कटा रजबहा तो आगे क्या होगा
समग्र विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव का कहना है कि करोड़ों रुपये के रजबहा मरम्मत कार्य में नीचे से ऊपर तक कमीशन खोरी हुई है। विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया है। जब तीन फीट पानी छोड़ने पर ही जब रजबहा कटा तो अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि पूरा पानी छोड़ने पर कितनी तबाही होगी। अखिल ने डीएम से प्रकरण में जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

---------------------
रजबहा की मरम्मत के बाद ट्रायल के दौरान जलसेतु मार्ग पर लीकेज की खामी सामने आई है। मामले से कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को बता दिया गया है। उद्घाटन के बाद मरम्मत कराने का निर्णय हो चुका था। जिस स्थान पर मचुआ रजबहा कटा है वहां कटान बंद कर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। ठेकेदार को अभी पेमेंट नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

                      - इम्तियाज रहमान, अधिशासी अभियंता, नरौना निचली गंगनहर खंड, अलीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें