फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धर्मवीर गहलोत बने भारत विकास परिषद प्रणाम के अध्यक्ष

Sun, 12 Apr 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कासगंज रोड पर हुए भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा की वार्षिक बैठक में चुने गए नवनियुक्त पदा​धिकारी
विज्ञापन
एटा। भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा की वार्षिक बैठक शनिवार को कासगंज रोड स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पिछले सत्र के कार्यों की समीक्षा कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय संयोजक गतिविधि पर्यावरण राजीव सेठ की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में धर्मवीर सिंह गहलोत को अध्यक्ष, अश्विनी उपाध्याय व कुलदीप दीक्षित उपाध्यक्ष, नीरज गुप्ता को सचिव, आकाश गुप्ता को सह सचिव, सुधा गुप्ता पालिकाध्यक्ष को महिला संयोजक व शुभम सेठ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शाखा संयोजक के रूप में सेवा प्रभाग से डॉ. आयुष पालीवाल व संपर्क प्रभाग से यतन वार्ष्णेय को दायित्व दिया गया। महिला गतिविधि की जिम्मेदारी गीतू वार्ष्णेय, संस्कार की ज्योति गुप्ता, पर्यावरण प्रभाग में आयुष मिश्रा व सुधीर वर्मा को जिम्मेदारी मिली। भारत को जानो कार्यक्रम के प्रभारी चंद्रमोहन वार्ष्णेय व समूह गान प्रभारी के रूप में देवांशु सोलंकी का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें