फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर समाज के लोगों ने कक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर इसाई धर्म अपनाने की घोषणा की

Sun, 30 Aug 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगर समाज के लोग अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र राजस्व प्रशासन के द्वारा जारी न किए जाने के द्वारा काफी आक्रोशित हैं। वे पिछले कई वर्षों से अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर निंरतर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग को लगातार खारिज किया जा रहा है। धनगर समाज ने इसाई धर्म अपनाने का मन लिया है। इसी पहल के चलते धनगर समाज ने 130 लोगों ने इसाई धर्म ग्रहण करने का संकल्प जाहिर किया। महाराष्ट्र से आए पादरी प्रांजल ने इसाई धर्म अपनाने वाले लोगों का स्वागत किया और उन्हें सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन का कार्यक्रम रविवार के अवकाश के दिन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान धनगर समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार के एवं प्रशासनिक अधिकारियों के रवैया पर जमकर आक्रोश जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनगर ने कहा कि अनुसूचित जाति का प्रमण पत्र न बनाए जाने के कारण धनगर समाज के लोग इसाई धर्म ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार एवं उच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद तहसीलदारों के हठधर्मिता के चलते धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे। प्रदेश सरकार ने 24 अक्टूबर 2013 को जाति प्रमाण पत्र बनाने का शासनादेश जारी किया। उन्होंने बताया कि आयोग ने धनगर जाति को गड़रिया जाति मानते हुए प्रमाण पत्र बनाने के लिए लिखा है। उन्होंने कहा कि धनगर समाज के लोगों के सामने इसाई धर्म अपनाने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। आगामी समय में उनकी मांगे न मांगी गई तो धनगर समाज के लाखों लोग इसाई धर्म अपनाएंगे। प्रदर्शन के दौरान 130 लोगों ने इसाई धर्म अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन कुमार धनगर, लक्ष्मण सिंह, मंत्री अखिलेश धनगर, महेंद्र सिंह धनगर, भंवरसिंह, प्रेमपालसिंह, रामवीर सिंह, जगदीश प्रसाद, महावीर सिंह, ओमपाल, नरेंद्र, आशापाल धनगर, योगेश धनगर, केवलसिंह, डीएस पाल धनगर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्वेच्छा से आने वालों का स्वागत है
कासगंज(ब्यूरो)। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे महाराष्ट्र से आए पादरी प्रांजल ने कहा कि स्वेच्छा से इसाई धर्म में आने वाले लोगों का स्वागत कर रहे हैं। उनका किसी तरह से दबाब लोगों पर नहीं है। इसाई धर्म अपनाने वालों का विधिवत धर्म परिवर्तन कराया जाएगा।
विज्ञापन



बुधवार को जिलाधिकारी से होगी वार्ता
कासगंज(ब्यूरो)। धनगर समाज के जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह धनगर ने बताया कि प्रदेश के कई जिले में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैंँ। पड़ौसी जनपद एटा में भी प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैंँ। जिले में कासगंज व सहावर तहसील में कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया हैँ। इसको लेकर आंदोलन जारी है। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी बुधवार को इस मामले में वार्ता करने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें