राजकीय इंटर कॉलेज में मैत्री फुटबॉल मैच का उद्घाटन करते एडीजी अजय चौधरी व प्रधानाचार्य सुभाष सि
एटा। जिला फुटबॉल संघ ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया। कासगंज और डीएफए एटा के मध्य यह मैच खेला गया। इसमें डीएफए एटा ने कासगंज को 4-1 से हराया।
मैच का प्रारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडीजी दिल्ली पुलिस अजय चौधरी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुभाष सिंह चाहर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक लगाकर किया। मैच के पहले हाफ से ही डीएफए एटा की टीम कासगंज की टीम पर हावी रही।
पहले हाफ में रमाशंकर एवं समीर ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में कासगंज के इमरान, जुनैद, अख्तर, जाने आलम, राजा ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। जाने आलम द्वारा किए गए गोल की मदद से स्कोर 2-1 पर आया। डीएफए एटा की तरफ से समीर और बाबू ने एक-एक गोल करते हुए अंत में अपनी टीम को 4-1 से विजय दिलाई।
मुख्य अतिथि ने दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से फुटबॉल के लिए 5100 रुपये की धनराशि प्रदान की। निर्णायक की भूमिका फुटबॉल कोच मनोज ने निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी खाद्य एवं रसद विभाग फर्रुखाबाद पुरुषोत्तम दास, एआरएम संजीव यादव, सचिव फुटबॉल संघ राजीव यादव, कोच उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम अनूप द्विवेदी, मनीष दुबे, शिवकुमार द्विवेदी, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नोक्स आदि लोग मौजूद रहे।