फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में आयोजित महामस्तकाभिषेक में झूमे श्रद्धालु

Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
महामस्तकाभिषेक में श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महावीर की सुंदर प्रतिमा मनोहारी, कलशा ढारो रे ढारो रे ढारो नर नारी’ भजन पर झूमते इंद्र। हाथों में कलश, मन में आस्था और लबों पर जयकारे। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को शहर के कासगंज रोड स्थित वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में आयोजित हुए महामस्तकाभिषेक महोत्सव में दिखा। इस मौके पर इंद्रों ने भगवान महावीर की 15 फुट बड़ी प्रतिमा का अभिषेक किया। भक्ति में झूमते पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने अनूठी छटा बिखेरी।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में सुबह छोटी प्रतिमाओं का अभिषेक हुआ। साथ ही मुनि संपन्नकीर्ति सागर, मुनि शतार सागर, आर्यिका विमल प्रभा माताजी और क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज ने श्रावक-श्राविकाओं को धर्म का मर्म समझाया। मुनि संपन्नकीर्ति सागर महाराज ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भगवान महावीर की उत्तर भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा का वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में पंचकल्याणक महोत्सव हुआ था। अब महामस्तकाभिषेक महोत्सव हो रहा है। आर्यिका विमल प्रभा माताजी ने कहा कि महामस्तकाभिषेक करने से श्रावक से सभी पापों का क्षय हो जाता है। दोपहर को पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने भगवान महावीर की विशाल प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया। साथ ही क्षुल्लिका सौम्यमती माताजी का प्रथम दीक्षा दिवस मनाया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने साधु-साध्वियों का पाद प्रक्षालन, वस्त्र भेंट, शास्त्र भेंट और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्ष सर्वेश जैन ने बताया कि उत्तर भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा एटा के जैन समाज की धरोहर है। महामस्तकाभिषेक महोत्सव अब हर वर्ष आयोजित होगा। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार जैन, सुरेश चंद्र जैन, प्रदीप जैन, राजीव सुल्ली, विजय चंद्र जैन, मुकेश चंद्र जैन, पीयूष जैन, प्रशांत जैन, टीटू जैन, अनुराग जैन, सुधीर जैन, विमल जैन, अरुण जैन, मनोज कुमार जैन, मोहित जैन, रानू जैन, नितिन जैन, विकास जैन, पुष्पेंद्र जैन, राजेश चंद्र जैन, आलोक जैन, रिंकू जैन, संजीव जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें