जलेसर। क्षेत्र के गांव पसियापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है।
हादसे का शिकार क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी रोहित (27 वर्ष) हुआ। इस हादसे में इसी गांव का अमर शर्मा गंभीर घायल है। रोहित सोमवार की दोपहर करीब 13:50 बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। अमर बाइक से कस्बे में आ रहा था। पसियापुर गांव के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
गंभीर हालत में रोहित एवं अमर को अस्पताल लाया गया, जहां रोहित ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में अमर को आगरा भेजा गया है। मृतक के भाई मोहित की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी दुर्घटना कस्बे में हुई। इसमें कस्बे के मोहल्ला हथोड़ा निवासी विनोद कौशल घायल हुए हैं।
विनोद के पुत्र नवीन ने बताया 29 अक्तूबर की दोपहर पिता इसौली मार्ग पर अपने खेत देखने पैदल जा रहे थे। पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उनके पैर की दो जगह से हड्डी टूट जाने पर उनको आगरा ले जाया गया। इस मामले में नामजद तहरीर थाने में दी गई है।