फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बम-बम भोले के जयकारे संग गंगाघाट की राह पर बढ़े भक्त

Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बुधवार को बूंदाबांदी के बीच मारहरा मार्ग से गुजरते कां​वड़िए। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के सड़कों पर हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी है। शिवभक्त गंगाजल लाने के लिए कछला, लहरा, सोंरो आदि गंगाघाट की राह में कदम बढ़ा रहे हैं। इससे पहले भक्तों ने अपनी कांवड़ सजाने के लिए सजावट का सामान खरीदारी भी।वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दूर-दराज कांवड़ ले जाने वाले भक्त कांवड़ भरकर घाटों से लौट रहे हैं। दरअसल, 3 अगस्त के दिन पहले सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बुधवार को जिले से काफी संख्या में शिवभक्तों की टोलियां गंगा घाटों के लिए रवाना हुईं। कावड़ियों की टोलियां गंगाजल लेकर लौटने भी लगी है। सड़कों पर बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। सावन के पहले सोमवार की तैयारियों को लेकर बाजारों में काफी रौनक है। गंगाघाटों को जाने से पहले लोगों ने अपनी कांवड़ सजाने के लिए सजावट के सामान की भी जमकर खरीदारी दी। हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज रही। शिवभक्त गंगाजल लाने के लिए कछला, लहरा, सोंरो आदि गंगाघाटों पर कूच कर गए। वहीं मध्यप्रदेश, आगरा से काफी कांवड़ियां कांवड़ लेकर आते हैं कांवड़ियों की टोली गंगाजल लेकर आना भी शुरू हो गई है। अभी दूर-दराज राज्यों व जिलों के कांवड़िए गंगा जल लेने के लिए गंगा घाटों की ओर जा रहे हैँ। हर बार की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा में महिलाएं युवतियां भी काफी संख्या में दिखाई दी।
विज्ञापन

कांवड़ियों के ठहरने के लिए लगाए जाएंगे शिविर: कांवड़ियों के ठहरने के लिए जगह-जगह पर शिविर लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालु भी उनकी सेवा में जुट गए हैं। इन शिविरों में मीठा जल, दूध, चाय, पकौड़ी, पूड़ी आदि खान-पान के अलावा जरूरी दवाओं के इंतजाम भी किए गए हैं।
रूट भी डाश्रावण मासः सयवर्ट :
कांवड़ियों की सुरक्षा के पुलिस भी जुट गई है। भारी वाहनों का शहर में पूर्ण पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही रूट डायवर्ट किया गया है जो शुक्रवार से लागू होगा। इसके लिए नए रूट भी निर्धारित कर दिए गए है। पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन

चार दिन बाईपास से ही चलेंगी रोडवेज बसें : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रोडवेज बसों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। शुक्रवार से सोमवार तक अलीगढ़-पिलुआ, मैनपुरी, गंजडुंडवारा, अलीगंज और अमांपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को एटा शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन सभी बसों का संचालन बाईपास से किया जाएगा।

बुधवार को बूंदाबांदी के बीच मारहरा मार्ग से गुजरते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें