फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सत्ता में आने पर कुंडा की तर्ज पर कराया जाएगा विकास

Sat, 30 Aug 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। जनसत्ता दल के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने शनिवार को कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने पर कुंडा की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में प्रदेश की सभी विधानसभा सीट से जनसत्ता दल अपने प्रत्याशी उतारेगा। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पूरी तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में भी जनसत्ता दल प्रत्याशी उतारेगा।
उन्होंने कहा अगली सरकार में उनकी भागीदारी होने पर उनके जिस क्षेत्र से विधायक होंगे वहां का कुंडा की तर्ज पर विकास कराया जाएगा। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक को राष्ट्रीय सचिव कैलाश नाथ ओझा, प्रदेश प्रधान महासचिव ब्रजेश सिंह रजावत एवं प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह ने भी संबोधित किया। कस्बे में आने पर जनसत्ता दल के सभी नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में ध्रुव राघव, अफसर अली, विशनपाल सिंह चौहान, विनय सोलंकी, रामप्रताप लोधी, बबलू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें