फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ के विकास प्रस्तावों पर मुहर

Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। इसमें क्षेत्र का तेजी से विकास कराने के लिए एक करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए मुहर लगाई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया जिन गांव में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो सके हैं, उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं रखीं। पास हुए एक करोड़ रुपये के प्रस्तावों में गांव की नाले-नालियां, इंटरलॉकिंग, सीसी मरम्मत एवं नवनिर्माण कार्य शामिल हैं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. अशोक रतन शाक्य, बीडीओ शिवशंकर शर्मा, सम्यक शाक्य, अनुपम मिश्रा सहित बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें