फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 03 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अष्टमी और नवमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इन दिनों जिले में देवी मां के जयकारे गूंज रहे हैं। चारों ओर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं मां की भक्ति के साथ समापन की तैयारी शुरू हो गई है। देवी मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का दौर चल रहा है। वहीं अष्टमी और नवमी पर व्रत रखकर कन्या पूजन के लिए भी खरीदारी चल रही है। आज से भक्त कन्या पूजन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। देवी मां की भक्ति में भक्त डूबे हैं। सात दिन बीतने के बाद अब समापन को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस दौरान पथवारी माता मंदिर में जहां भंडारे का आयोजन होगा। वहीं काली मंदिर में भक्त देवी मां का शृंगार करेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन को लेकर भी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। कन्याओं के घर निमंत्रण भेजा जा रहा है। वहीं बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। कन्या पूजन के लिए रोली, चावल और गिफ्ट खरीदे जा रहे हैं। भक्तों में देवी मां की पूजन को खासा उत्साह है। व्यापारी उमेश कुमार बताते हैं कि नवरात्र को लेकर बाजार में रौनक नजर आ रही है। लोग कन्या पूजन को खरीदारी कर रहे हैं।

जिले के देवी मंदिरों में सोमवार को सातवें दिन सप्तम देवी मां कालरात्रि की पूजन की गई। इस मौके पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। शहर के पथवारी मंदिर, काली मंदिर, शीतला देवी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, गिरौरा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। इस दौरान भक्तों ने व्रत रखकर देवी मां से मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन

-
अवागढ़/मिरहची। नवरात्र के मौके पर कस्बाई क्षेत्रों में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को अवागढ़ में चौराहे पर भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंगल सेन वार्ष्णेय, सचिन वर्मा, प्रमोद वर्मा, गुड्डू खान, अक्षय मौजूद रहे। वहीं मिरहची के मारहरा रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापारी अरविंद कुमार गुप्ता, आशू गुप्ता, धर्मपाल, नरेशकुमार, शरद माहेश्वरी, देवांशु, मानपाल, हेमंत माहेश्वरी, कालीचरन मौजूद रहे।

मिरहची। कस्बा में नवरात्र की अष्टमी के मौके पर रसिया दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नाथ गोपाल अखाड़ा मुरसान हाथरस और खिच्चो आटे वाले अखाड़ा हाथरस की पार्टी में कड़ा मुकाबला होगा। मेला कमेटी के सदस्य गिर्राज रावत और रमेश चक ने सभी से दंगल में पहुंचने की अपील की है। वहीं अष्टमी के मौके पर कस्बा में मातारानी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी कमेटी के संयोजक संतोष सर्राफ एवं अभिषेक गुप्ता ने दी है।
-
सकीट। कस्बा में नवरात्र के समापन मौके पर शाम चार बजे से माता महाकाली शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पुजारी डालचंद्र ने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें